बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

Edited By Vatika,Updated: 01 Jul, 2026 03:21 PM

sonu sood emerges as a messiah for flood victims

बॉलीवुड अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद अपनी बहन मालविका सूद के साथ मोगा पहुंचे, जहां उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस

मोगा: बॉलीवुड अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद अपनी बहन मालविका सूद के साथ मोगा पहुंचे, जहां उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ‘छत आपकी, जिम्मेदारी हमारी’ मिशन की प्रगति की जानकारी साझा की। इस दौरान उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित और जरूरतमंद परिवारों के लिए शुरू किए गए इस अभियान के तहत 257 घरों की सूची तैयार की गई थी, जिनमें से करीब 180 घरों की छतें बनवाई जा चुकी हैं।

सोनू सूद ने कहा कि आपदा के समय लोगों को राशन और अन्य सहायता तो मिल जाती है, लेकिन सूद फाउंडेशन का उद्देश्य केवल राहत पहुंचाना नहीं, बल्कि लोगों को दोबारा अपने पैरों पर खड़ा करना है। उन्होंने कहा कि सेवा करते समय कभी यह नहीं देखा गया कि कोई व्यक्ति किस धर्म, जाति या राजनीतिक पार्टी से जुड़ा है। मानवता की सेवा ही उनकी पहली प्राथमिकता है।

इस मौके पर मालविका सूद ने कहा कि जब उन्होंने जमीनी स्तर पर काम करना शुरू किया तो उन्हें एहसास हुआ कि बहुत से परिवार मदद की उम्मीद में बैठे हैं, लेकिन उन तक कोई नहीं पहुंचता। बाढ़ के दौरान प्रभावित परिवारों की मदद करके और उनके घरों की छतें तैयार करवाकर जो संतुष्टि और दुआएं मिली हैं, वे किसी भी पुरस्कार से कम नहीं हैं।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!