इंसानियत शर्मसार, पति को बचाने आई गर्भवती की भी पड़ोसियों ने कर दी मारपीट

Edited By Sunita sarangal,Updated: 03 Feb, 2023 11:14 AM

beaten pregnant lady

वहीं पीड़ित महिला ने पुलिस पर आरोप लगाया कि वह बयान दर्ज किए बिना ही समझौते का दबाव बना रही है।

मोगा: स्थानीय कोटकपूरा रोड पर स्थित साईं बाबा मंदिर के पीछे विश्वकर्मा नगर निवासी सिविल अस्पताल में उपचाराधीन गर्भवती महिला ने पड़ोसियों पर उससे व उसके पति के साथ कथित तौर मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं पीड़ित महिला ने पुलिस पर आरोप लगाया कि वह बयान दर्ज किए बिना ही समझौते का दबाव बना रही है। इस मामले की जानकारी मिलने पर धर्म रक्षा मंच के प्रधान सोनू अरोड़ा ने जिला पुलिस अधीक्षक से संपर्क किया जिसपर पुलिस हरकत में आई और देर सांय पीड़िता के बयान दर्ज किए गए।

जानकारी के अनुसार विश्वकर्मा नगर निवासी महिला निशा ने बताया कि रंजिश के चलते उसके पड़ोसी ने उसके पति सुनील कुमार के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। जब वह अपने पति को छुड़ाने के लिए पहुंची तो उसे भी नहीं बख्शा गया। उसने कहा कि वह गर्भवती है और मारपीट के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई जिसे सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। इस मामले में जब मामले के जांच अधिकारी इकबाल सिंह के साथ बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि उन्होंने पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!