लुधियाना के नजदीकी इलाकों में जोरदार धमाका, पुलिस को भी नहीं कोई जानकारी

Edited By Sunita sarangal,Updated: 10 Dec, 2019 01:18 PM

strong blast near ludhiana

सोमवार करीब रात 8.15 बजे माछीवाड़ा से 40 किलोमीटर के आस-पास के क्षेत्रों में एक जोरदार धमाका हुआ जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

माछीवाड़ा साहिब, साहनेवाल (टक्कर, जगरूप): सोमवार करीब रात 8.15 बजे माछीवाड़ा से 40 किलोमीटर के आस-पास के क्षेत्रों में एक जोरदार धमाका हुआ जिससे लोगों में दहशत फैल गई। इस धमाके की गूंज माछीवाड़ा, समराला, साहनेवाल, दोराहा, कुलहाड़ा, कूंमकलां, मेहरबान और बेट क्षेत्र के कई गांवों में सुनाई दी, लोगों को लगा जैसे उनके आस-पास कोई बहुत बड़ा हादसा हुआ हो।

लोगों ने पुलिस थानों में भी इस धमाके संबंधी जानकारी प्राप्त करनी चाही, लेकिन उनके पास भी कोई सूचना नहीं थी। सभी थानों की पुलिस अपने आस-पास की फैक्टरियों की जांच करने लगी कि कहीं मिल का बॉयलर न फटा हो परंतु सभी स्थानों पर जांच के बाद भी पुलिस को ऐसा कुछ हासिल नहीं हुआ। देर रात तक लोग एक दूसरे से संपर्क कर इस संबंधी पता करते रहे लेकिन अफवाहों के इलावा कुछ भी सामने नहीं आया। इस धमाके ने घरों के दरवाजे, खिड़कियां तक हिला दिए।

मौसम विभाग के पास भी इस संबंधी कोई जानकारी नहीं
इंडियन मेट्रोलॉजिकल विभाग चण्डीगढ़ के अधिकारी सुरिंदरपाल ने बताया कि हमारे पास भी इस संबंधी कोई जानकारी नहीं है। यह धमाका जमीन के अंदर हुआ या आसमान में, इस बारे भी उन्होंने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!