शेयर मार्केट के घाटे ने बनाया चोर, आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, पूरा मामला कर देगा दंग

Edited By Kalash,Updated: 29 Jun, 2026 05:44 PM

stock market losses turned man into a thief

शेयर बाजार (ट्रेडिंग) में डूबे लाखों रुपये के कर्ज और घाटे की भरपाई करने के लिए शॉर्टकट अपनाकर चोर बने एक 22 वर्षीय युवक को लुधियाना पुलिस ने दिल्ली से दबोचा है।

लुधियान (राज): शेयर बाजार (ट्रेडिंग) में डूबे लाखों रुपये के कर्ज और घाटे की भरपाई करने के लिए शॉर्टकट अपनाकर चोर बने एक 22 वर्षीय युवक को लुधियाना पुलिस ने दिल्ली से दबोचा है। इसके साथ ही आरोपी द्वारा चुराया गया सोना पुलिस ने मेरठ से बरामद कर लिया है। आरोपी इतना शातिर था कि उसने अपनी पहचान छुपाने के लिए सिर के पूरे बाल कटवा कर गंजा हो गया था। पुलिस ने फिर भी आरोपी की पहचान कर उसे काबू कर लिया।

प्रैसवर्ता में एसीपी अनिल कुमार और एसएचओ इंस्पेक्टर परमवीर सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह शेयर मार्केट में ट्रेडिंग का काम करता था। पिछले कुछ समय से लगातार हो रहे नुकसान के कारण उसके काफी पैसे बाजार में डूब गए थे और वह कर्ज के जाल में फंस चुका था। इसी कर्ज को चुकाने और घाटे को पूरा करने के लिए उसने कथित तौर पर अपराध की दुनिया का शॉर्टकट चुना। वह लुधियाना पहुंचा और घंटाघर चौक के पास होटल लेकर रहा। वह सराफा बाजार ग्राहक बनकर गया और वहां से एक नेक्लस देखकर उसे छीन कर भाग गया था। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद मामले की संजीदगी को देखते हुए इंस्पेक्टर परमवीर सिंह की निगरानी में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। 

पुलिस ने इलाके में लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला और मोबाइल लोकेशन व तकनीकी माध्यमों से आरोपी का सुराग जुटाया और दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन वेस्ट इलाके (सलमान रेजिडेंसी के पास) से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस से बचने और अपनी पहचान छुपाने के लिए बाल भी मुंडवा लिए थे ताकि उसे कोई पहचान ना सके। मगर पुलिस की पैनी नजर से आरोपी बच नहीं पाया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि लुधियाना से फरार होने के बाद उसने चोरी किया हुआ सोना उत्तर प्रदेश के मेरठ में फाइनांस कंपनी में गिरवी रखकर लोन ले लिया है।। इसके बाद पुलिस ने मेरठ कंपनी से चोरीशुदा पूरा सोना (कुल वजन 27.97 ग्राम) सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या उसने अपनी देनदारी चुकाने के लिए शहर या अन्य राज्यों में भी ऐसी चोरियों को अंजाम दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!