शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को भगा ले गया युवक, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 22 Sep, 2024 02:24 PM

man abducted minor girl on pretext of marriage

थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने एक 14 साल की नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाकर लेकर जाने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

लुधियाना (अनिल): थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने एक 14 साल की नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाकर लेकर जाने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उक्त मामले के बारे में जानकारी देते हुए जांच अधिकारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायतकर्ता दविंदर पाल निवासी अजीत नगर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 17  सितंबर को वह अपनी पत्नी के साथ काम पर चला गया। जब शाम को वह वापस आया तो देखा कि उसकी बड़ी लड़की 14 साल की पूनम देवी घर में नहीं थी। इसके बाद वह अपनी लड़की की काफी तलाश करते रहे परंतु उनकी लड़की नहीं मिली। इसके चलते उसे पता चला कि सतीश वर्मा नामक युवक उसकी नाबालिग लड़की को शादी करने का झांसा देकर बहला फुसलाकर घर से भगा ले गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। 

 अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!