लुधियाना शाहीन बाग में दिल्ली पुलिस के अत्याचारों के खिलाफ रोष प्रदर्शन

Edited By Mohit,Updated: 18 Feb, 2020 04:10 PM

ludhiana hindi news

आज यहां दाना मंडी शाहीन बाग में रामनगर मुंडिया से ताक्वा व सुन्नी मदीना कमेटियों के...........

लुधियाना (सलूजा): आज यहां दाना मंडी शाहीन बाग में रामनगर मुंडिया से ताक्वा व सुन्नी मदीना कमेटियों के प्रधान सूरज अंसारी, मौलाना हबीब, जमालुदीन अंसारी, कलीम दीन, नदीम,प्रधान गुड्डू अंसारी, मुहम्मद असलम के साथ बड़ी संख्या में जत्था पहुंचा। इसी बीच दोपहर 2 बजे शाहीन बाग लुधियाना में अलग अलग इलाकों से आई महिलाओं ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ पुतला फूक जोरदार रोष प्रदर्शन किया।

वर्णन योग है कि बीते दिनों दिल्ली में जामिया के स्टूडेंट्स की तरफ से सी.ए.ए. और एन.आर.सी. खिलाफ किए जा रहे रोष प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस ने जामिया मिल्लिया की लाईब्रेरी में घुस कर शांतिपूर्वक पढ़ रहे विद्यार्थियों पर जो जुल्म किया उसके सी.सी.टी.वी. फुटेज शोशल मीडिया में आने लगे हैं जिसकी वजह से देश भर में एक बार फिर दिल्ली पुलिस का करूड चेहरा बेनकाब हो गया है। लुधियाना शाहीन बाग के आज सातवें दिन शहर की महिलाओं द्वारा दिल्ली पुलिस के अत्याचारों के खिलाफ जबरदस्त रोष प्रदर्शन किया गया। रोष प्रदर्शन को संबोधित करते हुए खतीजा अहरार ने कहा कि अफसोस की बात है कि दिल्ली पुलिस और भाजपा शासित राज्यों की पुलिस सी.ए.ए. और एन.आर.सी. के खिलाफ चल रहे देशव्यापी आंदोलन में खुले आम लोकतंत्र की हत्या कर रही है। 

खतीजा ने कहा कि अपने ही देश की जनता के खिलाफ राजनीति आकाओं के कहने पर अत्याचार करने वाले सुन लें कि देश में कानून का राज है वह समय भी आयेगा जब कानून तोडऩे वाले वर्दी वालों पर भी करवाई होगी और अदालत से सजा भी सुनाई जाएगी। डॉक्टर मैडम परम सैनी ने कहा आज़ाद भारत में जिस तरह दिल्ली औेर उत्तर प्रदेश की पुलिस अत्याचार कर रही है उससे इतिहास में काले अक्षरों से पन्नें लिखे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनी हुई सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करना जनता का अधिकार है जिसे सरकार रोक नहीं सकती।     

शहनाज़ शौख ने कहा कि हम केन्द्र की मोदी सरकार से पूछना चाहते है कि मोदी जी तो तीन तलाक़ के कानून के समय मुस्लिम महिलाओं को अपनी बहन बताते थे और आज जब उनकी लाखों बहनें सडक़ों पर है तो भाई दूर-दूर से देख रहा है। वर्णन योग है कि प्रदर्शन कर रही महिलाएं दिल्ली पुलिस मुर्दाबाद, गुंडागर्दी नहीं चलेगी, अत्याचार बंद करो, संविधान जिंदाबाद, हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई-दलित भाई-भाई, एकता का राज चलेगा हिंदू मुस्लिम साथ चलेगा, सी.ए.ए. मुर्दाबाद, एन.आर.सी. मुर्दाबाद, के नारे लगते दिखाई दिए। आज शाहीन बाग में प्रदर्शन कारियों को अमरजीत नाटककार जगराओं, सलमा सज्जाद, सितारा खातून, शहनाज़ शैख, प्रधान डॉक्टर अब्दुर रहमान कुंदनपुरी, फरीदा रफीक, सायिस्ता तमन्ना ने संबोधन किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!