लव मैरिज कराने वाली लड़की को मिला धोखा, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Edited By Vaneet,Updated: 19 Oct, 2019 02:51 PM

love marriage girl gets cheated

खन्ना में 21 वर्षीय एक लड़की ने अपने पति पर उसे नशा देने, मारपीट करने, गाड़ी में से बाहर फेंकने और गलत ....

खन्ना(बिपन): खन्ना में 21 वर्षीय एक लड़की ने अपने पति पर उसे नशा देने, मारपीट करने, गाड़ी में से बाहर फेंकने और गलत काम करवाने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि जब वह पति की शिकायत लेकर पुलिस के पास गई तो उल्टा पुलिस ने भी उसका मजाक उड़ाया।

जानकारी मुताबिक नासिक की रहने वाली 21 वर्षीय पीड़ित लड़की ने बताया कि उसने ग्रेजुएशन की हुई है और बलबीर सिंह नाम का व्यक्ति जबरदस्ती उसे पहले नासिक से खन्ना लाया और फिर उसके साथ विवाह करवा लिया। पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया कि उसका पति अपने साथियों के साथ मिलकर नशा करता है, नशा बेचता है और उसके साथ मारपीट भी करता है।

सिर्फ  इतना ही नहीं पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसे शक है कि शायद उसका पति उसे भी नशा खिलाता है। पीड़िता ने पुलिस पर आरोप लगाते बताया कि जब उसने इसकी शिकायत पुलिस को देनी चाही तो आगे से पुलिसवालों ने भी उसका मजाक उड़ाया और उसके पति की हिमायत की। पीड़िता मुताबिक पुलिस की बदौलत ही उसका पति अपने साथियों समेत नशा बेचता है और नशे का आदी भी है।

फिलहाल पीड़िता ने मीडिया के साथ बातचीत करते कहा है कि उसे अपने माता-पिता की इज्जत प्यारी है, इसलिए वह वापिस माता-पिता के पास ना जाकर बलबीर सिंह के साथ ही रहेगी परन्तु उसे इंसाफ चाहिए। पीड़िता ने कहा कि यदि उसे कुछ हो जाता है तो इसके लिए पुलिस और उसका पति जिम्मेदार होगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!