दिवाली के दिन ट्रक चालक की मौत, जानें क्या था मामला

Edited By Mohit,Updated: 07 Nov, 2018 04:58 PM

death of truck driver on diwali day

हर तरफ खुशियां बांटने वाला दिवाली का त्योहार बिजा के नजदीक घटे एक भयानक हादसे में ट्रक चालक पर कहर बन कर टूटा, जब यहां समान उतारने आई गाड़ी हाई वोलटेज तारों के रगड़ गई और ट्रक चालक की इस हादसे में मौत हो गई।

बीजा (बिपन, बरमालीपुर): हर तरफ खुशियां बांटने वाला दिवाली का त्योहार बिजा के नजदीक घटे एक भयानक हादसे में ट्रक चालक पर कहर बन कर टूटा, जब यहां समान उतारने आई गाड़ी हाई वोलटेज तारों के रगड़ गई और ट्रक चालक की इस हादसे में मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बदकिस्मत चालक बिजा के पास दादा मोटर के बड़े उद्योग में समान उतारने के लिए आया था और अपने ट्राले को अंदर ले जाने ही लगा था कि हाई वोलटेज तारों के साथ रगड़ गया। जानकारी अनुसार ट्रक में बिजली का करंट आ जाने कारण चालक की मौत हो गई, ट्रक में टायरों समेत रबड़ का सारा समान जल कर राख हो गया।

ट्रक चालक के साथ हुए हादसे की खबर सुनते ही थाना सदर प्रमुख इंस्पेक्टर गुरमेल सिंह मौके पर पहुंचे और प्राथमिक कार्यवाही करते हुए पहले बिजली बंद करवाकर लाश को बाहर निकाला। उन्होंने मौके पर बातचीत करते कहा कि चालक की पहचान बिक्रम के तौर पर हुई है। ट्रक की सबंधित कंपनी के मैनेजर गगनदीप सिंह भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस अनुसार मामले की बारीकी के साथ जांच की जा रही है और उपयुक्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!