बैंस ने विधायकों का वेतन बढ़ाने पर उठाए सवाल

Edited By Vatika,Updated: 27 Feb, 2020 11:45 AM

bains raised questions on increasing the salary of mlas

लोक इंसाफ पार्टी के चेयरमैन और विधायक जत्थेदार बलविन्द्र सिंह बैंस की ओर से पंजाब विधानसभा सैशन दौरान सरकार द्वारा विधायकों के वेतन बढ़ाने के मुद्दे पर वाकआऊट करते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया।

लुधियाना(कंवलजीत): लोक इंसाफ पार्टी के चेयरमैन और विधायक जत्थेदार बलविन्द्र सिंह बैंस की ओर से पंजाब विधानसभा सैशन दौरान सरकार द्वारा विधायकों के वेतन बढ़ाने के मुद्दे पर वाकआऊट करते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया।

जत्थेदार बैंस ने कहा कि आज जैसे ही वह विधानसभा सैशन दौरान पहुंचे तो सरकार की तरफ से विधायकों के वेतन दोगुने करने का प्रस्ताव लाया गया। बैंस ने कहा कि एक तरफ राज्य के वित्त मंत्री कह रहे हैं कि खजाना खाली है तो यह प्रस्ताव किस तरह लाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि विधायकों के वेतन बढ़ाने के मामले में कांग्रेस विधायकों का शिरोमणि अकाली दल के विधायकों सहित अन्यों ने भी भरपूर साथ दिया पर उन्होंने तुरंत इस मुद्दे पर वाकआऊट किया और विधान सभा के बाहर इस प्रस्ताव को रद्द करने की अपील करते हुए धरना भी दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!