चोरों का आतंक, दुकान व ऑफिस के बाहर पार्क एक्टिवा किए चोरी

Edited By Kalash,Updated: 21 Nov, 2024 06:24 PM

activa theft in ludhiana

फील्ड गंज इलाके में दुकान व ऑफिस के बाहर पार्क किए दो एक्टिवा चोरी होने के आरोप में थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

लुधियाना (गौतम): फील्ड गंज इलाके में दुकान व ऑफिस के बाहर पार्क किए दो एक्टिवा चोरी होने के आरोप में थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कूचा नंबर 13 के रहने वाले दीदार सिंह व मुनीष गांधी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की है। 

पुलिस को दिए बयान में दीदार सिंह ने बताया कि उसने एक्टिवा अपनी फॉस्ट फूड की दुकान के बाहर लॉक लगा कर पार्क किया था। जब वह किसी काम के लिए जाने लगा तो वहां पर उसकी एक्टिवा नहीं थी। इसी तरह मुनीष गांधी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसने अपनी एक्टिवा एल.आई.सी. ऑफिस कूचा नंबर 15 के बाहर पार्क किया था। दोनों ने बताया कि तलाश के दौरान पता चला कि किसी ने उनके एक्टिवा चोरी कर लिए है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!