बड़ी संख्या में लोग AAP पार्टी में हुए शामिल, कैबिनेट मंत्री ने किया स्वागत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 23 Sep, 2025 04:54 PM

aam aadmi party punjab

इस मौके कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा लोगों की असली ज़रूरतों को पहल दे कर काम कर रही है।

खन्ना: आम आदमी पार्टी के हक में लोगों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। इसी कड़ी के अंतर्गत खन्ना के वार्ड नंबर 26 से कई नए चेहरे पार्टी में शामिल हुए हैं।

कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने विशेष समागम दौरान इन नए सदस्यों को पार्टी में शामिल करवाया और स्वागत किया। जिन व्यक्तियों ने पार्टी में शमूलियत की, उनमें डॉ. प्रभजोत सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुरिन्दर सिंह, चेरिश, गुरदीप सिंह, सिमरनदीप सिंह, सतनाम सिंह, जगदीश सिंह और सूरज सिंह शामिल हैं। इन सब ने पार्टी की नीतियों पर भरोसा जताते हुए कहा कि वह लोगों की सेवा के द्वारा खन्ना हलके के विकास को और तेज़ी के साथ आगे बढ़ाएंगे।

इस मौके कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा लोगों की असली ज़रूरतों को पहल दे कर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के बढ़ते काफिले के साथ यह साबित होता है कि लोग सच्ची राजनीति और विकास-प्रधान सोच के साथ जुड़ रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री सौंध ने नए शामिल हुए सदस्यों को लोगों के भरोसे पर खरा उतरने और हलके की भलाई के लिए मिलजुल कर काम करने की अपील की। पार्टी में नए जोड़े गए चेहरों ने यकीन दिलाया कि वह आम आदमी पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे और लोगों की समस्याओं के हल के लिए हमेशा आगे रहेंगे। इस शमूलियत के साथ खन्ना हलके में पार्टी की ताकत और मज़बूत हो गई है। इस मौके पूर्व कौंसलर रजिन्दर सिंह जीत भी मौजूद थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!