सुसाइड केस: पोस्टमार्टम किया तो मृतका की खोपड़ी से निकली गोली

Edited By Vatika,Updated: 15 Jan, 2020 09:22 AM

suicide case

शहर के बहुचर्चित साइंस अध्यापिका सुसाइड कांड में मंगलवार को डी.एस.पी. सिटी राजन परमिंद्र सिंह ने अपनी टीम सहित घटना स्थल का दौरा किया और

खन्ना: शहर के बहुचर्चित साइंस अध्यापिका सुसाइड कांड में मंगलवार को डी.एस.पी. सिटी राजन परमिंद्र सिंह ने अपनी टीम सहित घटना स्थल का दौरा किया और मृतका के पति के साथ-साथ उसके मां-बाप से भी बातचीत की। इस दौरान मृतका की कनाडा में रह रही लड़की से बातचीत कर विस्तृत जानकारी हासिल की।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को साइंस टीचर अंजलि ने अपने पति धरमिंद्र सिंह की लाइसैंसी रिवॉल्वर से गोली मारते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। इस संबंधी पुलिस विभिन्न थ्योरियों पर काम कर रही है।जानकारी के अनुसार आज डी.एस.पी. राजन परमिंद्र ने घटना स्थल का दौरा करने के उपरांत करीब 15 मिनट तक मृतका के पति व सास-ससुर से बात करने के उपरांत कनाडा में रह रही उसकी बेटी के साथ भी बातचीत की क्योंकि घटना को अंजाम देने से कुछ मिनट पहले ही उसने अपनी बेटी के साथ रोजाना की तरह फोन पर उसका हाल जाना था।

राजन परमिंद्र ने बताया कि अब तक मिले तथ्यों के आधार पर एक बात तो साफ है कि मानसिक परेशानी के चलते ही अंजलि ने आत्महत्या की है। वहीं दूसरी ओर सिविल अस्पताल के डा. प्रभजोत ने पत्रकारों को बताया कि उनके नेतृत्व में पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार हो चुकी है जिसे जल्द ही पुलिस को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मृतका की खोपड़ी से गोली बरामद हो चुकी है। इसके अलावा मृतका के शरीर के किसी भाग में कोई भी चोट का निशान नहीं पाया गया है। पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए डी.वी.आर. को अपने कब्जे में ले लिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!