जियो कंपनी के कलेक्शन एजेंटों से नकदी छीनने का मामला, 3 लुटेरे काबू

Edited By Kalash,Updated: 24 Sep, 2022 11:40 AM

snatching from collection agents robbers arrested

जियो कंपनी के कलेक्शन एजेंट 2 युवकों को लूटने वाले 3 लुटेरों को गिरफ्तार करने का समाचार प्राप्त हुआ है

पायल (विनायक): जियो कंपनी के कलेक्शन एजेंट 2 युवकों को लूटने वाले 3 लुटेरों को ए.एस.आई. सतपाल सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस पार्टी द्वारा गिरफ्तार करने का समाचार प्राप्त हुआ है। बाद में तीनों आरोपियों की पहचान जगदीप सिंह उर्फ ​​मणि पुत्र जसवंत सिंह निवासी ग्राम सलाना दुल्ला सिंह वाला थाना अमलोह, गुरजीत सिंह उर्फ ​​बब्बू पुत्र मुख्तियार सिंह निवासी ग्राम होल थाना सदर खन्ना और सरबजीत सिंह उर्फ ​​काला पुत्र हाकम सिंह गांव बुग्गा कला थाना अमलोह हाल निवासी गांव होल थाना सदर खन्ना के तौर पर हुई है।

इस संबंध में पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुलविंदर सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी ग्राम बेर कला, थाना मालोद, जिला लुधियाना ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह और उसका साथी मनजस सिंह पुत्र बोहर सिंह निवासी ग्राम सोमल थाना मालोद, हाल निवासी के ग्राम चीमा जिला लुधियाना, जोकि जियो कंपनी के वितरक हैं, कलेक्शन करने के लिए सोमवार की सुबह गांव सिहोड़ा से जरगारी, जर्ग, रौनी आदि से गुजरने के बाद मोटरसाइकिल से मालोद वापस जा रहे थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल रास्ते में रोक कर पेशाब करने लगे तो रोनी गांव से 3 युवक मोटरसाइकिल पर आए और हमला कर उसके साथी मंजस सिंह को खेतों में पटक दिया और पैसों का बैग, जिसमें 50 हजार रुपए नकदी के अलावा मोबाइल फोन, ए.टी.एम., 12वीं कक्षा का प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड लूटकर फरार हो गए थे। पायल पुलिस ने कार्रवाई कर लुटेरों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!