सड़क हादसा: जीप व मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की मौत, केस दर्ज

Edited By Sunita sarangal,Updated: 17 Oct, 2021 02:08 PM

road accident one killed in jeep and motorcycle collision case registered

पुलिस ने जसवीर सिंह पुत्र सुर्जन सिंह निवासी चक माफी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कथित आरोपियों कुलवीर सिंह पुत्र अजमेर सिंह निवासी मुकंदपुर डेरा बसी साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए अगली कार्रवाई आरंभ कर दी है।

खन्ना: पुलिस ने जसवीर सिंह पुत्र सुर्जन सिंह निवासी चक माफी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कथित आरोपियों कुलवीर सिंह पुत्र अजमेर सिंह निवासी मुकंदपुर डेरा बसी साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए अगली कार्रवाई आरंभ कर दी है। शिकायतकर्ता के अनुसार वह और उसका भांजा हरजिंद्र सिंह दशहरे वाले दिन सुबह साढ़े 8 बजे के करीब सामान लेने के लिए अपने-अपने मोटरसाइकिलों से शहर जा रहे थे।

इसी दौरान राहौण अनाज मंडी गेट के पास सामने से तेज गति से आ रही महिंद्रा जीप नंबर पीबी-65पी-5587 के चालक ने अपनी जीप को भांजे के मोटरसाइकिल पर दे मारा जिससे उसका भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले की जांच कर रहे थानेदार जगजीवन राम ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। महिंद्रा जीप को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है तथा मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया गया है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!