माइनिंग माफिया ने शहर के अंदर पांव पसारने किए शुरू, 2 गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 16 Aug, 2022 12:34 PM

mining mafia in khanna

पंजाब सरकार के साथ साथ पंजाब पुलिस की तरफ से अवैध माइनिंग पर शिकंजा कसा हुआ है

खन्ना (सुनील): पंजाब सरकार के साथ साथ पंजाब पुलिस की तरफ से अवैध माइनिंग पर शिकंजा कसा हुआ है जिसके चलते दरियाई इलाकों में अवैध माइनिंग को रोका गया है। वहीं अब माइनिंग माफिया ने शहर के अंदर पांव पसारने शुरू किए हैं। मिट्टी का काला धंधा करने वाले माइनिंग माफिया ने शहरी रकबे में मिट्टी निकालकर बेचने का धंधा शुरू कर दिया है। जिसके चलते माइनिंग विभाग की तरफ से कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज करायागया। 

पुलिस ने पंकज वर्मा जेई एवं माइनिंग इंस्पेक्टर लुधियाना जल निकास उप मंडल लुधियाना की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कथित आरोपियों नवप्रीत सिंह पुत्र लेट राजिंदर सिंह निवासी मकान नंबर 9/320 सुभाष बाजार खन्ना, राजेश कुमार दास पुत्र किशन देव दास निवासी नजदीक मिडल स्कूल नंबर 2 दास टोला जिला अरारिया (बिहार) तथा हरचंद सिंह पुत्र सरदारा सिंह निवासी गांव कानपुरा (फतेहगढ़ साहिब) के खिलाफ पंजाब माइनिंग एवं मिनरल एक्ट 1957 की धारा 21 एवं आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार शहर में इंद्र मैमोरियल स्कूल के पास उन्होंने एक रकबा देखा। मौके पर जाकर देखा तो रकबे में से करीब डेढ़ फीट तक मिट्टी निकाली हुई थी। ट्रैक्टर ट्रालियों में से मिट्टी निकालकर चोरी बेची जा रही थी। जिसके लिए माइनिंग विभाग से कोई मंजूरी नहीं ली हुई थी। ऐसा करके कथित आरोपी गैर कानूनी काम कर रहे थे तो पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाकर मामला दर्ज कराया गया। वहीं मामले की जांच कर रहे आईओ एएसआई मदन सिंह ने कहा कि पुलिस ने राजेश कुमार और हरचंद सिंह को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इनकी मशीनरी कब्जे में ली गई है। मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली भी पुलिस के कब्जे में है। नवप्रीत सिंह की तलाश की जा रही है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!