3 दिन बाद नहर से बरामद हुआ नौजवान का शव

Edited By Vatika,Updated: 17 Jun, 2019 05:25 PM

dead body found

पुलिस जिला खन्ना के अधीन आती सरहिंद नहर के पवात पुल से छलांग लगाने वाले नौजवान अमनदीप सिंह निवासी बहरामपुर जिला रोपड़ का शव 3 दिन बाद मिला है। पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों पर धारा 174 के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की है।

खन्ना(सुनील): पुलिस जिला खन्ना के अधीन आती सरहिंद नहर के पवात पुल से छलांग लगाने वाले नौजवान अमनदीप सिंह निवासी बहरामपुर जिला रोपड़ का शव 3 दिन बाद मिला है। पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों पर धारा 174 के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की है।

पुलिस को दिए बयानों में मृतक के पिता ने बताया कि अमनदीप सिंह दोराहा के गांव रामपुर में विवाहित था और पिछले कुछ वर्षों से अपने ससुराल घर रहता था। अमनदीप सिंह नजदीक ही एक फैक्टरी में नौकरी करता था। मानसिक परेशानी के चलते उसने सरङ्क्षहद नहर के पवात पुल पर आकर अपनी कार खड़ी की और उसमें मोबाइल व पर्स रखकर नहर में छलांग लगा दी। पारिवारिक सदस्यों को उसका शव बरामद होने उपरांत पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!