बस व कार की टक्कर, 2 युवक गंभीर रूप से घायल

Edited By Kalash,Updated: 08 Aug, 2022 12:29 PM

bus and car collision 2 youths seriously injured

रायकोट-बस्सियां ​​मार्ग पर आज बस और कार की टक्कर में 2 युवक गंभीर रूप से घायल

रायकोट (भल्ला): रायकोट-बस्सियां ​​मार्ग पर आज बस और कार की टक्कर में 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एक को मामूली चोट आई। मौके से मिली जानकारी के अनुसार कार (पी.बी. 08 बी.पी. 1188) जिसे चालक इंद्रजीत सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी अहान खीरी चला रहा था अपने साथियों निर्भय सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी ठूलेवाल (बरनाला), सहिजाद सिंह निवासी फरीदपुर कलां (मालेरकोटला) व उनके 2 अन्य साथी बाबा मुरादशाह की दरगाह नकोदर से दर्शन कर लौटते समय रायकोट की ओर जा रहे थे।

जब वे रायकोट-बस्सियां ​​मार्ग के बीच में रंगी फार्म के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रही बस (पी.बी. 13एबी 2516) के साथ टक्कर हो गई जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार युवक घायल हो गए, जबकि बस का चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को इलाज के लिए एम्बुलैंस से सिविल अस्पताल रायकोट ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 2 युवकों की हालत गंभीर देखते हुए सिविल अस्पताल लुधियाना भेज दिया। इस मौके पर थाना सिटी के प्रभारी हीरा सिंह द्वारा मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!