ट्रक ने स्कूटर सवार को मारी टक्कर, मौत

Edited By swetha,Updated: 18 Jul, 2019 09:38 AM

truck collides with scooter rider

खैड़ा दोना गांव के बिजली घर के पास बीती रात एक ट्रक ने एक स्कूटर को पीछे से टक्कर मार दी जिसके कारण स्कूटर सवार की मौत हो गई।

कपूरथला(मल्ली): खैड़ा दोना गांव के बिजली घर के पास बीती रात एक ट्रक ने एक स्कूटर को पीछे से टक्कर मार दी जिसके कारण स्कूटर सवार की मौत हो गई।

इस संबंधी भुलाणा चौकी के इंचार्ज रमन थापर ने बताया कि बीती रात हरभजन सिंह पुत्र उजागर सिंह निवासी तलवंडी पाई अपने स्कूटर पर सुल्तानपुर की तरफ से कपूरथला जा रहा था। जब वह खैड़ा दोना बिजली घर के पास पहुंचा, तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसके स्कूटर को टक्कर मारी, जिसके कारण हरभजन सिंह घायल हो गया। उसको पहले कपूरथला के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे जालंधर के निजी अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। जालंधर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। ए.एस.आई. रमन थापर ने बताया के ड्राइवर जोकि मौके से फरार हो गया था, के ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। ड्राइवर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!