तेज रफ्तर स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, चालक की मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 03 Mar, 2026 05:06 PM

motorcycle rider death

बीते दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो जाने की सूचना मिली है।

सुल्तानपुर लोधी (धीर): बीते दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो जाने की सूचना मिली है। जानकारी के मुताबिक गांव हैदराबाद बेट (सुल्तानपुर लोधी) का रहने वाला प्यारा लाल गांव मेवा सिंह वाला में स्थित पैट्रोल पंप पर अपनी मोटरसाइकिल नंबर में पेट्रोल भरवाने के लिए सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने अचानक आ कर मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि प्यारा लाल की मौके पर ही मौत हो गई।

सिविल अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर डॉ. हरप्रीत सिंह ने बताया कि स्कॉर्पियो गाड़ी का ड्राइवर घायल व्यक्ति को अपनी ही गाड़ी में अस्पताल लाया था। जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों के मुताबिक अस्पताल पहुंचने के बाद स्कॉर्पियो ड्राइवर अपनी गाड़ी वहीं छोड़कर भाग गया। इस बारे में ए.एस.आई. सुबेग सिंह ने बताया कि पुलिस को एक्सीडेंट की जानकारी मिली है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!