जम्मू-कश्मीरः रातों-रात उजड़ा बकरवाल परिवार, 110 बकरियां चोरी, तलाश में पुलिस

Edited By Vatika,Updated: 01 Apr, 2026 12:12 PM

jammu kashmir robbery

विजयपुर क्षेत्र के रख बरोटियां इलाके में एक बकरवाल परिवार के साथ बड़ी

सांबा (अजय सिंह): विजयपुर क्षेत्र के रख बरोटियां इलाके में एक बकरवाल परिवार के साथ बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर बीती रात करीब 11 बजे के बाद 110 बकरियां चोरी कर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, बकरियों के मालिक मोहम्मद इकबाल जब सुबह उठे तो उन्होंने देखा कि उनके पशु गायब हैं। इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया और आसपास के इलाके में भी घटना की खबर फैल गई।

पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी रोजी-रोटी पूरी तरह इन बकरियों पर निर्भर थी और इस चोरी से उनका सब कुछ खत्म हो गया है। परिवार के सदस्य सदमे में हैं और रो-रोकर बुरा हाल है। मोहम्मद इकबाल और उनके परिजनों ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द बकरियों को बरामद कर उन्हें न्याय दिलाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में चोरों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!