शहर के इस VVIP क्लब में जमकर चले लात-घूंसे

Edited By Vatika,Updated: 23 Jan, 2021 01:53 PM

vvip club of the city

शहर का वी.वी.आई.पी महारानी क्लब इस समय जंग का मैदान बन चुका है।

पटियालाः शहर का वी.वी.आई.पी महारानी क्लब इस समय जंग का मैदान बन चुका है। गत दिवस क्लब में चल रही एक वी.वी.आई.पी. पार्टी में शहर के दो मौजूदा पार्षद जोकि क्लब के सीनियर मेंबर भी हैं। आपस में गुत्मगुत्थी हो गए जिनमें जमकर लात घूंसे भी चले तथा एक मेंबर ने तो दूसरे मेंबर को नीचे गिरा कर पीटा जिस कारण क्लब में अफरा-तफरी मच गई। महारानी क्लब में ऐसी वी.वी.आई.पी. पार्टियां अक्सर होती रहती हैं तथा इस पार्टी में भी शहर की बड़ी-बड़ी शख्सियें  मौजूद थी।

जानकारी के अनुसार क्लब में हथियार लेकर जाना मना है लेकिन सूत्रों ने बताया कि एक मेंबर का पिस्टल तो लड़ाई के दौरान नीचे गिर गया था। यह लड़ाई लंबे समय तक चलती रही, यहां तक कि कुर्सियां तक चली गई तथा कई कुर्सियां भी तोड़ी गई। बड़ी मुश्किल के साथ क्लब की सिक्योरिटी तथा वेटरों की मदद से दोनों पक्षों पर काबू पाया गया जिसके बाद क्लब मैनेजमेंट को बड़े रोष का सामना करना पड़ रहा है। क्लब के सीनियर मैंबर ने इस लड़ाई का आंखों देखा हाल बताते हुए बताया कि सब कुछ कैमरों में कैद है, इसलिए क्लब की शांति बनाए रखने के लिए सख्त से सख्त कार्रवाई  होनी चाहिए। 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!