जालंधर में खत्म हुई वैक्सीन, बंद हुए कई वैक्सीन सेंटर

Edited By Vatika,Updated: 13 May, 2021 01:36 PM

vaccine finished in jalandhar many vaccine centers closed

जिला जालंधर में बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बीच वैक्सीन खत्म होने की खबर सामने आई है।

जालंधर (सोनू): जिला जालंधर में बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बीच वैक्सीन खत्म होने की खबर सामने आई है। दरअसल, यहां के सिविल अस्पताल में वैक्सीन लगवाने पहुंचे लोगों को जब अस्पताल के बाहर ताले लगे मिले तो उन्होंने शोर मचा दिया। उनका कहना है कि 2-3 दिन से लगातार सैंटर के चक्कर लगाए जा रहे है। घंटों लाइन में लगने के बाद पता चला कि यहां वैक्सीन खत्म हो गई है जिस कारण ताले लगए गए है।

PunjabKesari

वहीं वहां मौजूद लोगों का कहना है कि वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए यहां पहुंचे थे लेकिन यहां वैक्सीन खत्म होने पर जगह-जगह घुमना पड़ा रहा है,जिससे काफी परेशानी आ रही है।  बता दें कि जालंधर में कोरोना के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। बुधवार को जिले में कोरोना के कारण 9 और की मौत तथा 799 की रिपोर्ट पॉजिटिवि आई थी।                       
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!