ट्रांसजेंडर शादी को लेकर दो परिवारों के बीच हुआ जमकर हंगामा, पढे़ं पूरी खबर

Edited By Kamini,Updated: 02 Aug, 2022 06:36 PM

there was fierce ruckus between two families regarding transgender marriage

जालंधर के बस्ती बावा खेल में आज ट्रांसजेंडर की शादी को लेकर बवाल हो गया।

जालंधर: जालंधर के बस्ती बावा खेल में आज ट्रांसजेंडर की शादी को लेकर बवाल हो गया। इस दौरान ट्रांसजेंडर शुभम अपनी शादी के सारे प्रूफ तस्वीरे लेकर लड़के के घर पहुंच जहां काफी हंगामा हुआ। लड़के अर्जुन का पिता इस मौके पर अपने बेटे का बचाव करते हुए दूसरे पक्ष पर आरोप लगा रहा है कि इन्होंने ढाई साल जबरदस्ती उसे अपने पास रखा और उसकी सारी कमाई खा ली और वहीं शुभम का कहना है कि बेदखली के बावजूद उसका पति वापस अपने परिवार के पास चला गया। 

दूसरी तरफ अर्जुन के पिता का कहना है इन्हें दोनों परिवार ने आपसी सालह के साथ बेदखल कर दिया था। इसके बावजूद शुभम के परिवार ने इनको अपने पास रखा हुआ था। उसके बेटे की कमाई खा रहे थे। उसे परेशान किया जा रहा है। अर्जन ने उन्हें बताया कि शुभम ने उसे कहा कि उसका जेंडर करवा दे जिसके लिए उसके पास पैसे नहीं है। 

इस दौरान ट्रांसजेंडर शुभम ने जानकारी देते हुए बताया कि वह और उसका पति अर्जुन उनकी गली के ही एक व्यक्ति के साथ झांकियों के ग्रुप में काम करते थे। इस दौरान इन दोनों में प्यार हो गया और दोनों ने परिवार वालों से शादी कर ली। इन दोनों की शादी से नाखुश परिवार वालों ने इन दोनों को बेदखल कर दिया था। यह दोनों ढाई साल से इकट्ठे अपने परिवार से अलग रह रहे थे। 

ट्रांसजेंडर ने आरोप लगाया कि अब उसका पति 10-11 दिनों से फिर से अपने परिवार वालों के पास जा कर रहने लगा। बेदखल होने के बावजूद वह अपने परिवार के पास जा कर रह रहा है। उसके परिवार वाले उसे कह रहे हैं कि अपनी शादी तोड़ दे उसकी किसी लड़की से शादी करवा देंगे। अर्जुन ने उसे फोन करके बताया कि उसकी मजबूरी है वह अपने परिवार को छोड़ कर नहीं रह सकता है। 

ट्रांसजेंडर ने यह भी बताया कि पति अर्जुन ने उस पर शक भी कर रहा है कि उससे मिलने लड़के आते हैं। वह जाते समय उसके फोन से सारी फोन नंबर, फोटो, वीडियो डिलीट करके  चला गया। उसने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह अपने आप को कुछ कर लेगी, उसका कहना है कि उसकी जिन्दगी खराब हुई अब वह लड़के को भी खुश नहीं रहने देगी।
 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!