विकासपुरी डम्प का मामला अभी भी नहीं सुलझा

Edited By Sunita sarangal,Updated: 15 Nov, 2019 09:08 AM

the case of vikaspuri dump is still not resolved

सड़क पर बिखरा रहता है कूड़ा

जालंधर(खुराना): शहर को कूड़ा मुक्त बनाने के जो प्रयास नगर निगम द्वारा किए जा रहे हैं उन्हें कइयों का सहयोग प्राप्त नहीं हो रहा जिस कारण शहर में कूड़े की समस्या बनी हुई है। पिछले समय दौरान जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में पड़ते 2 वार्डों के कांग्रेसी पार्षदों अवतार सिंह व माइक खोसला के मध्य विकास पुरी डम्प को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। पार्षद अवतार सिंह ने माइक खोसला के वार्ड का कूड़ा इस डम्प पर फैंकने से मना करते हुए कूड़े से लदे कई रेहड़े वापस भेज दिए थे। तब निगम कमिश्नर दीपर्व लाकड़ा ने दोनों पार्षदों में समझौता करवा दिया था जिसके तहत वहां ट्रालियां खड़ी करके कूड़ा उनमें फैंकने को कहा गया था। 

पार्षद अवतार सिंह ने आज इस मामले पर मेयर व कमिश्नर से मुलाकात करने के बाद बताया कि निगम प्रशासन ने विकासपुरी डम्प पर ट्रालियां तो खड़ी कर दीं परन्तु अभी भी वहां दूसरे वार्डों से जो कूड़ा आ रहा है, उसे सड़क पर ही फैंका जा रहा है, जिस कारण पूरे क्षेत्र में गंदगी व्याप्त रहती है। उन्होंने निगम कमिश्नर से पक्का हल निकालने की मांग की है। गौरतलब है कि निगम प्रशासन द्वारा इस मेन के.एम.वी. रोड पर पक्का डम्प बना दिया गया है और यहां जल्द ही कूड़े से खाद बनाने वाली मशीन लगाई जाएगी। क्षेत्र निवासी अभी तक इस डम्प का विरोध कर रहे हैं।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!