नायब सूबेदार के बेटे की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 07 Nov, 2018 12:07 PM

son died

परागपुर जी.टी. रोड पर बडिंग़ गेेट के पास रात 12.30 बजे के बाद लाल रंग की एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटर सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक ललित कालिया पुत्र तरसेम लाल रिटा. नायब सूबेदार निवासी गांव बड़िंग़ लाजवंती अस्पताल के नजदीक एस.के. ढाबा पर...

जालंधर (महेश): परागपुर जी.टी. रोड पर बडिंग़ गेेट के पास रात 12.30 बजे के बाद लाल रंग की एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटर सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक ललित कालिया पुत्र तरसेम लाल रिटा. नायब सूबेदार निवासी गांव बड़िंग़ लाजवंती अस्पताल के नजदीक एस.के. ढाबा पर काम करता था। रात 12 बजे वह ढाबा बंद करने के बाद अपने स्कूटर पर गांव के लिए निकला और बड़िंग़ गेट के नजदीक पहुंचने पर लाल रंग की एक तेज रफ्तार कार के चालक ने उसमें टक्कर मार दी, जिसके बाद ललित कालिया गम्भीर रूप से घायल हो गया। 

मृतक के पिता रिटा. नायब सूबेदार तरसेम लाल ने बताया कि जब रात 1 बजे तक ललित घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने बड़िंग़ गेट के पास जाकर देखा तो ललित गम्भीर हालत में सड़क पर पड़ा हुआ था, जिसे एम्बुलैंस की मदद से रामा मंडी के जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी इलाज केे दौरान मौत हो गई। उक्त हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और कार संतुलन बिगड़ जाने के कारण नजदीक ही स्थित झाडिय़ों में चली गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही कार चालक वहां से फरार हो चुका था। उसकी पहचान गंगा मेहतो पुत्र राम सागर निवासी चावल मंडी अमृतसर के रूप में हुई है। 

मामले की जांच कर रहे थाना कैंट के ए.एस.आई. जसवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और आरोपी गंगा मेहतो को काबू कर उसके खिलाफ थाना कैंट में केस दर्ज किया है। मृतक ललित कालिया का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। तरसेम लाल ने बताया कि ललित उनका इकलौता बेटा था जोकि शादीशुदा था। उसकी 2 छोटी बहनें हैं, जिन्हें अपने इकलौते भाई की मौत पर विश्वास नहीं हो रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!