श्री रामनवमी उत्सव कमेटी की चौथी बैठक गुलशन पैलेस में सम्पन्न

Edited By swetha,Updated: 07 Mar, 2020 12:31 PM

shri ramnavami utsav committee

श्री राम नवमी उत्सव कमेटी द्वारा श्री विजय चोपड़ा की अध्यक्षता में 2 अप्रैल को श्री राम चौक से निकाली जा रही श्री रामनवमी शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर तथा नगर निवासियो को निमंत्रण देने के उद्देश्य से कमेटी की चौथी बैठक शुक्रवार को सांय 6.30 बजे...

जालंधर(सोनू): श्री राम नवमी उत्सव कमेटी द्वारा श्री विजय चोपड़ा की अध्यक्षता में 2 अप्रैल को श्री राम चौक से निकाली जा रही श्री रामनवमी शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर तथा नगर निवासियो को निमंत्रण देने के उद्देश्य से कमेटी की चौथी बैठक शुक्रवार को सांय 6.30 बजे गुलशन पैलेस भगत सिंह चौक में आयोजित की गई। बैठक का उद्घाटन पंजाब केसरी के मुख्य संपादक पद्म श्री विजय चोपड़ा जी ने किया। प्रभु श्री राम महिमा का गुणगान बनवारी लाल एंड पार्टी अमृतसर तथा अनीता लियाके डेनमार्क द्वारा किया गया।

इसके साथ ही बैठक में समय पर पहुंचने वाले राम भक्तों का पंक्चुएलिटी ड्रा, लक्की ड्रा तथा माता वैष्णो देवी यात्रा का हैलीकाप्टर टिकट बम्पर ड्रा निकाला गया।  सदस्यता नवीकरण तथा नए सदस्य बनाने के लिए काऊंटर भी  लगाया गया। भक्तों का कपिल अस्पताल के डा. कपिल गुप्ता व शौनक व्यास के नेतृत्व में डाक्टरो की टीम द्वारा मैडीकल चैकअप किया गआ। बैठक के समापन के बाद राम भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया।  इस मौके पर प्रिंस ग्रोवर ने कहा कि श्री रामनवमी शोभायात्रा को लेकर तैयारियां चल रही है।  इस बार टैक्टर ट्रालियों का प्रयोग कम किया जाएगा। राम भक्तों द्वारा पैदल मार्च द्वारा प्रभु राम की महिमा का गुणगान किया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!