Edited By Mohit,Updated: 14 Oct, 2019 05:05 PM
परागपुर पुलिस नाके के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई।
जालंधर (महेश): परागपुर पुलिस नाके के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बलविंदर राम पुत्र रतना राम के रुप में हुई जोकि देहात पुलिस के थाना गोराया के गांव धुलेता का रहने वाला था। जानकारी अनुसार मृतक 2 महीने पहले ही दुबई से वापिस आया था। परागपुर पुलिस चौंकी प्रभारी नरेन्द्र मोहन ने बताया कि 174 की कार्रवाई की गई है और कल पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन परागपुर चौंकी पहुंचे।