चोरी की 3 बाइक सहित 2 काबू

Edited By swetha,Updated: 19 Jun, 2019 09:13 AM

police arrest robber

थाना- 5 की पुलिस ने नाबालिग सहित 2 आरोपियों को चोरी की 3 बाइक सहित काबू किया है।

जालंधर(कमलेश): थाना- 5 की पुलिस ने नाबालिग सहित 2 आरोपियों को चोरी की 3 बाइक सहित काबू किया है। एस.एच.ओ. कमलजीत सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. जगतार सिंह पुलिस टीम के साथ पैट्रोङ्क्षलग करते हुए बी.टी. कालोनी पहुंचे तो पुलिस टीम ने बाइक सवार 2 युवकों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बाइक के पीछे बैठा युवक बाइक से कूद गया और फरार होने में कामयाब हो गया जबकि बाइक चला रहे युवक को पुलिस ने काबू कर लिया। काबू किए युवक की पहचान सौरव पुत्र राजेश वासी तिलक नगर के रूप में हुई है। 

पूछताछ के दौरान पता लगा कि जिस बाइक सहित युवक को धरा गया था, वह चोरी का है और आरोपी युवक ने 17 जून को बस्ती शेख से चुराया था। आरोपी की निशानदेही पर चोरी का एक अन्य पैशन बाइक भी पुलिस ने बरामद किया।  पुलिस ने सौरव से सख्ती से पूछताछ की तो पता लगा कि  पुलिस को देखकर रफूचक्कर हुए नाबालिग के साथ ही सौरव बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। सौरव द्वारा दी गई टिप पर पुलिस ने नाबालिग युवक को भी काबू कर चोरी की एक और बाइक बरामद की। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!