67 बोतल अवैध शराब सहित व्यक्ति गिरफ्तार

Edited By Vaneet,Updated: 21 Nov, 2019 03:55 PM

person arrested with 67 bottles of illicit liquor

पुलिस ने 67 बौतल अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान दकोहा के बाबा बुड्ढा सिंह नगर के गुरी अरोड़ा के रूप में हुई है। ...

जालंधर(महेश): पुलिस ने 67 बोतल अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान दकोहा के बाबा बुड्ढा सिंह नगर के गुरी अरोड़ा के ताैर पर हुई है।

थाना रामामंडी के एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर सुलखान सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर में अवैध शराब स्टोर कर उसकी तस्करी कर रहा है। इसके बाद उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान उसके घर से शराब की 67 बोतल अलग-अलग मार्का की बरामद की गईं। 12 बोतल शराब फॉर सेल इन अरुणाचल प्रदेश ओनली थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!