गाने पर फायरिंग करने के केस में पंचम ने किया सरैंडर

Edited By Sunita sarangal,Updated: 30 Jan, 2020 01:09 PM

pancham surrendered in case of firing on songs

एक पार्टी दौरान किए हवाई फायर

जालंधर(वरुण): पंजाबी गाने ‘जट्टा सरेआम तू तां धक्का करदां’ पर हवाई फायर करने के केस में वांटेड पंचम ने आज थाना 7 में सरैंडर कर दिया है, जिसके बाद उसे पूछताछ के लिए सी.आई.ए. स्टाफ-1 में भेज दिया गया था। 

थाना-7 में केस दर्ज होने के बाद पंचम निवासी रस्ता मोहल्ला ने माननीय हाई कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी भी लगाई थी, लेकिन अदालत ने जमानत की अर्जी रद्द कर दी थी। इसके बाद से लगातार पंचम के सरैंडर करने की चर्चा रही। बुधवार को पंचम ने थाना-7 में सरैंडर कर दिया जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी डाल कर उसे पूछताछ के लिए सी.आई.ए. स्टाफ-1 में भेज दिया।

हालांकि सी.आई.ए. स्टाफ-1 व थाना-7 की पुलिस का पंचम की गिरफ्तारी को लेकर काफी दबाव था जिसके चलते उसने सरैंडर कर दिया। थाना-7 के प्रभारी नवीन पाल ने बताया कि पंचम को वीरवार को अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा। बता दें कि भालू गैंग व पंचम गैंग की काफी समय से एक-दूसरे से रंजिश चल रही है। कुछ साल पहले भालू ने पंचम पर कूल रोड पर गोलियां भी चलाई थीं। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!