ढाबे की आड़ में मालिक कर रहा था घिनौना काम, पुलिस ने किया काबू

Edited By Tania pathak,Updated: 02 Mar, 2021 08:43 PM

owner was doing disgusting work under the cover of the dhaba

कमिश्नरेट पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन यूनिट ने 15 पेटी अवैध शराब समेत कार सवार ढाबा मालिक को गिरफ्तार किया है।

जालंधर (महेश): कमिश्नरेट पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन यूनिट ने 15 पेटी अवैध शराब समेत कार सवार ढाबा मालिक को गिरफ्तार किया है। एसीपी क्राइम कंवलजीत सिंह ने बताया कि एस.ओ.यू. के प्रभारी अश्विनी कुमार के नेतृत्व में बलजीत सिंह एएसआई द्वारा गाजी गुल्ला चौक से पकड़े गए आरोपी की पहचान संदीप अरोड़ा उर्फ सनम पुत्र नरेश कुमार निवासी गोपाल नगर, जालंधर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-2 में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से और पूछताछ कर रही है। अब तक की जांच में पता चला है कि आरोपी ढाबे की आड़ में अवैध शराब का कारोबार करता था। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!