Jalandhar: पुलिस कर्मी बनकर वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश, हैरानीजनक खुलासा

Edited By Kamini,Updated: 17 Feb, 2026 03:54 PM

gang posing as police personnel busted

जालंधर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।

जालंधर : जालंधर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। जालंधर में थाना नई बारादरी पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो खुद को पुलिसकर्मी बताकर राहगीरों को निशाना बना रहा था। आरोपी खाकी रंग की पगड़ी और पुलिस जैसे जूते पहनकर रात के समय सुनसान इलाकों में लोगों को रोकते और उनसे लूटपाट करते थे।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 8 मोबाइल फोन, 3 मोटरसाइकिलें और एक तेजधार हथियार (दातर) बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे की लत पूरी करने के लिए इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। मामले का खुलासा 13 जनवरी की रात हुई एक घटना के बाद हुआ। दिल्ली से लौटे राज कुमार शर्मा और उनके साथी मनप्रीत सिटी रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड की ओर पैदल जा रहा था। लाडोवाली रोड पर बाइक सवार 3 युवकों ने उन्हें रोक लिया।

आरोपियों ने पुलिसकर्मी होने का दावा करते हुए उनसे पूछताछ शुरू की और देर रात बाहर घूमने का कारण पूछा। इसके बाद उसे डराकर उनके पास से 9,660 रुपये नकद और एक आईफोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज की और सीसीटीवी फुटेज व अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों को दबोच लिया। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने शहर में और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान सरबजीत सिंह, अमनपाल सिंह, कर्णवीर सिंहऔर मनप्रीत सिंह सभी निवासी कोट बाबा दीप सिंह नगर के रूप में हुई है। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि गिरोह में शामिल कर्ण और अमनपाल फर्जी पुलिसकर्मी का रूप धारण करने की तैयारी करते थे। दोनों खाकी पगड़ी बांधते और पुलिस जैसे जूते पहनकर खुद को असली पुलिसकर्मी साबित करने की कोशिश करते थे, जबकि सरबजीत सामान्य कपड़ों में उनके साथ रहता था ताकि किसी को शक न हो। पुलिस के मुताबिक, तीनों पहले चश्मा बेचने का काम करते थे, लेकिन नशे की लत के कारण उन्होंने गलत रास्ता चुन लिया और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने लगे। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!