लायंस क्लब जालंधर की सेवाएं अति-प्रशंसनीय हैं : कपूर सिंह

Edited By Sunita sarangal,Updated: 22 Oct, 2019 03:58 PM

knee brace camp in lions club jalandhar

लायंस क्लब जालंधर प्रधान कुलविन्द्र फुल की योग्य रेहनुमाई में मानवता की अति-प्रशंसनीय सेवाएं कर रही हैं।

जालंधर(चांद): लायंस क्लब जालंधर प्रधान कुलविन्द्र फुल की योग्य रेहनुमाई में मानवता की अति-प्रशंसनीय सेवाएं कर रही हैं। यह शब्द लायंस क्लब जालंधर द्वारा लाजपत नगर स्थित लायंस भवन में नी ब्रेस कैंप के समापन समारोह में बतौर मुख्य मेहमान पहुंचे भारतीय जीवन बीमा निगम के सीनियर डिवीजनल मैनेजर कपूर सिंह ने प्रकट किए। क्लब के प्रधान कुलविन्द्र फुल की अध्यक्षता में व प्रोजैक्ट डायरैक्टर पूर्व गवर्नर जे.बी. सिंह चौधरी की रेहनुमाई में आयोजित 3 दिवसीय नी ब्रेस कैंप में घुटनों के दर्द बिना आप्रेशन किए शिकंजे द्वारा ठीक करने के कैंप में 175 मरीज लाभान्वित हुए।
PunjabKesari, Knee brace camp in Lions Club Jalandhar
इस मौके पर पी.एन.आर. सोसायटी भाव नगर (गुजरात) के डा. विजय नायक ने लायंस ऑडीटोरियम में लोगों को घुटनों के दर्द के बारे विस्तारपूर्वक बताया। प्रधान कुलविन्द्र फुल ने कहा कि क्लब पी.एन.आर. सोसायटी के सहयोग से कैम्प लगाता आया है और आगे भी लगाता रहेगा। प्रोजैक्ट डायरैक्टर जे.बी. सिंह चौधरी ने कहा कि दीन-दुखियों की सहायता हो सके इसलिए क्लब लगातार सेवा प्रोजैक्टों को जारी रख कर लायनिजम के स्लोगन ‘वी सर्व’ को सही अर्थों में सार्थक कर रही है।
PunjabKesari, Knee brace camp in Lions Club Jalandhar
प्रोजैक्ट चेयरमैन दिनेश शर्मा ने कहा कि अगला नी ब्रेस कैंप 18 से 20 जनवरी तक लायंस भवन में लगाया जाएगा, जहां 18 को पुराने मरीजों को चैक किया जाएगा वहीं 19 व 20 को नए मरीजों को चैक कर उन्हें नी ब्रेस डाले जाएंगे। इस मौके पर कन्वीनर सीनियर उपप्रधान राजेन्द्र पाल सिंह बहल, पूर्व प्रधान जी.डी. कुन्द्रा, केवल शर्मा, दयाकृष्ण छाबड़ा, उपप्रधान जे.पी.एस. सिद्धू, डा. विपुल त्रिखा, सुरेन्द्र कौर चौधरी, राकेश समबियाल, विनोद कुमार कौल, मनोज कुमार, डा. सुभाष वर्मा आदि उपस्थित थे। इस दौरान क्लब की तरफ से मुख्य मेहमान कपूर सिंह व डा. विजय नायक को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं हेतु सम्मानित किया गया।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!