जालंधर के इन दो चिकन कार्नर मालिकों पर मामला दर्ज, रात के समय कर रहे थे ये काम

Edited By Tania pathak,Updated: 12 Apr, 2021 01:42 PM

fir lodged against owners of chick chick corner and bablu chicken

पीपीआर मार्किट में स्थित चिक चिक कॉर्नर और बबलू चिकन के मालिकों के खिलाफ थाना सात की पुलिस ने केस दर्ज किया है।

जालंधर (वरुण): पीपीआर मार्किट में स्थित चिक चिक कॉर्नर और बबलू चिकन के मालिकों के खिलाफ थाना सात की पुलिस ने केस दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों रेस्टोरेंट के मालिक नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करते पाए गए थे और अपने रेस्टोरेंट के बाहर गाड़ियों में चिकन परोस रहे थे।

ऐसे में थाना सात के प्रभारी रशमिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी चिक चिक कॉर्नर और बबलू चिकन के मालिक अपने-अपने रेस्टोरेंट के बाहर करीब 15 गाड़ियां लगवा कर गाड़ियों में लोगों को चिकन परोस रहे हैं। पुलिस ने वहां रेड की तो सूचना सही पाई गई। पुलिस ने दोनों रेस्टोरेंट के मालिकों खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!