मां ने रची अपनी ही बेटी के अपहरण की झूठी कहानी, पुलिस पहुंची तो हुआ खुलासा

Edited By Vaneet,Updated: 25 Jun, 2020 10:37 AM

false story of mother kidnapping daughter

बस्ती शेख की रहने वाली एक महिला ने पुलिस कट्रोल रुम में फोन कर झूठी कहानी रच कर कहा कि उसकी नाबालिक....

जालंधर(शौरी)- बस्ती शेख की रहने वाली एक महिला ने पुलिस कट्रोल रुम में फोन कर झूठी कहानी रच कर कहा कि उसकी नाबालिक बेटी का कुछ युवकों ने अपहरण करना चाहा, लेकिन अपहरणकत्र्ता कामयाब नहीं हो सका। घटना की सूचना पाकर मौके पर थाना 5 की पुलिस भी पहुंची और जांच की तो मामला कुछ और निकला।

 जानकारी के मुताबिक महिला का आरोप था कि उसकी बेटी गली में कुत्ता घूमा रही थी और इसी बीच मोटरसाइकिल सवार 3 युवक आए और बेटी का अपहरण करने लगे। बेटी के पीछे वह भी आ रही थी और उसने यह देख शोर मचाकर ईटें युवकों पर बरसानी शुरु की तो युवक मौके से फरार हो गए। महिला का तो यहां तक कहना था कि इलाके में रहने वाली एक महिला से उसकी रंजिश चल रही है और उसने पहले भी बेटी को अपहरण करने की धमिका उसे देती रही है। वहीं थाना 5 के एसएचओ रविंदर कुमार ने बताया कि पुलिस जांच में यह कहानी झूठी साबित हुई है और शिकायत करने वाली महिला की इलाके की रहने वाली महिला से किसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी। महिला ने राजीनामा कर पुलिस को लिखित में दे दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!