श्मशानघाट में वृक्ष से लटकता मिला किसान का शव, 2 दिन से था घर से गायब

Edited By Vatika,Updated: 23 Jul, 2019 09:29 AM

commit suicide

देहात पुलिस के थाना पतारा के अधीन पड़ते गांव ढंडोर निवासी 65 साल के एक किसान ने अपने गांव के श्मशानघाट में जाकर पीपल के वृक्ष से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

जालंधर(महेश): देहात पुलिस के थाना पतारा के अधीन पड़ते गांव ढंडोर निवासी 65 साल के एक किसान ने अपने गांव के श्मशानघाट में जाकर पीपल के वृक्ष से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 

एक नवजन्मे बच्चे की मौत हो जाने पर उसे श्मशानघाट में दफनाने आए गांव के ही कुछ लोगों ने जब ढंडोर निवासी किसान कश्मीर सिंह पुत्र चन्नन सिंह का शव वृक्ष से लटकता हुआ देखा तो इसकी सूचना उसके परिवार वालों को दी, जिसके बाद मृतक कश्मीर सिंह की पत्नी, बहू तथा पौत्र श्मशानघाट में पहुंच गए। पुलिस को उक्त सूचना मिलने पर एस.एच.ओ. पतारा रघबीर सिंह, ए.एस.आई. डेविड तथा ए.एस.आई. सुखदेव राज मौके पर पहुंचे और कश्मीर सिंह के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक के परिजनों ने बताया कि कश्मीर सिंह 20 जुलाई को घर से अचानक कहीं चला गया और वापस नहीं आया।

वह उसकी तलाश कर रहे थे कि आज उन्हें सूचना मिली कि उनका शव श्मशानघाट में वृक्ष से लटक रहा है। उन्होंने बताया कि मृतक के बेटे परगट सिंह की एक्सीडैंट में मौत हो गई थी, जिससे वह काफी परेशान रहता था। परेशानी का एक कारण यह भी था कि बेटे के इलाज पर काफी ज्यादा पैसा खर्च हो गया, लेकिन उसकी जान फिर भी नहीं बची। एस.एच.ओ. पतारा ने बताया कि पुलिस ने फिलहाल 174 की कार्रवाई करते हुए कश्मीर सिंह के शव को सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अपने स्तर भी मामले की गहराई से जांच कर रही है। मंगलवार को सुबह मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!