4 उपचुनावों में मुख्यमंत्री 14 से 18 के बीच करेंगे रोड शो

Edited By Vatika,Updated: 05 Oct, 2019 09:26 AM

chief minister will do road show between 14 and 18 in by elections

पंजाब में 21 अक्तूबर को होने वाले 4 विधानसभा सीटों जलालाबाद, दाखा, फगवाड़ा तथा मुकेरियां के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह द्वारा 14 से 18 अक्तूबर के बीच रोड शो किए जाने के आसार हैं।

जालंधर (धवन): पंजाब में 21 अक्तूबर को होने वाले 4 विधानसभा सीटों जलालाबाद, दाखा, फगवाड़ा तथा मुकेरियां के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह द्वारा 14 से 18 अक्तूबर के बीच रोड शो किए जाने के आसार हैं। माना जा रहा है कि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह चारों विधानसभा सीटों को 1-1 दिन अंतिम सप्ताह में दे सकते हैं। इसकी रणनीति कैप्टन अमरेन्द्र सिंह द्वारा स्वयं ही बनाई गई है। 

चारों विधानसभा सीटों के लिए फिलहाल कांग्रेस द्वारा चुनाव प्रचार की बागडोर राज्य के वरिष्ठ मंत्रियों के हवाले की गई है। मुख्यमंत्री पहले ही जलालाबाद विधानसभा सीट के लिए वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत व कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ को जिम्मेदारियां सौंप चुके हैं। पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ के नेतृत्व में पार्टी द्वारा जलालाबाद में चुनावी अभियान लगातार जारी रखा जाएगा, क्योंकि इस हॉट सीट पर अकाली दल तथा कांग्रेस के बीच में सीधा मुकाबला है, पहले इस सीट का प्रतिनिधित्व अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल करते थे। कांग्रेस ने जलालाबाद में पंजाब यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रमिन्द्र सिंह आवला को चुनावी मैदान में उतारा है। 

फगवाड़ा विधानसभा सीट में कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा को मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह ने कुल मिलाकर पूरे विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी है, उनके साथ कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी लगाया गया है।इसी तरह से मुकेरियां में भी वरिष्ठ मंत्रियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है। दाखा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के कै. संदीप संधू की मदद के लिए कांग्रेसी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू तथा अन्य मंत्रियों को जिम्मेदारियां दी गई हैं। जाखड़ चाहे चारों विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी बैठकों को सम्बोधित करने के लिए जाएंगे परन्तु उन्हें मुख्य तौर पर जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र में ही रहने के लिए कहा गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!