रिश्ते तार-तार : भाई ने साढ़े 4 वर्षीय बहन को बनाया हवस का शिकार

Edited By Sunita sarangal,Updated: 23 Feb, 2020 10:15 AM

brother made innocent sister a victim of lust

ए.सी.पी. ने मामले का लिया नोटिस, आरोपी गिरफ्तार

जालंधर(शौरी): बस्ती शेख में 18 वर्षीय दरिंदे ने रिश्ते को तार-तार करते हुए अपनी 4 वर्षीय मौसेरी बहन को हवस का शिकार बना डाला। घटना बीते दिन दोपहर की है और इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब शुक्रवार को बच्ची की मां वापस घर आई और देखा कि बेटी खून से सनी हालत में थी। बेटी को वह अस्पताल लेकर पहुंची और फिर थाना 5 की पुलिस को सूचित किया। इसके बाद थाना प्रभारी की ओर से मामला ए.सी.पी वैस्ट बलजिद्र सिंह के नोटिस में लाया गया तो उन्होंने तुरंत थाना 5 की पुलिस को केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।

पीड़ित बच्ची की मां सोनिया (काल्पनिक नाम) ने बताया कि वे मूल रूप से नेपाल के रहने वाले हैं और किराए पर तेज मोहन नगर में रह रहे हैं। उसका पति नेपाल गया हुआ है। वह लोगों के घरों में सफाई कर परिवार को पालती है। बीती रात करीब 8 बजे वह वापस क्वार्टर में पहुंची तो उसकी बेटी बेहोश पड़ी थी। बेटी को जगाया तो पता चला कि उसके कपड़े खून से सने हुए थे। बेटी ने बताया कि उसके साथ क्वार्टर में रहने वाले सूरज (18) पुत्र गोविंदर जोकि पीड़िता की मौसी का लड़का है, ने उससे दुष्कर्म किया है। 

ए.सी.पी. बलजिद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 तथा पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आज उसे अदालत में पेश किया जाएगा और केस को मजबूत बनाने के लिए बच्ची का सिविल अस्पताल से डाक्टरों से मैडीकल तथा उसकी एम.एल.आर. कटवा ली गई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!