बेगमपुरा एक्सपै्रस की चपेट में आने से 56 साल के की-मैन की मौत

Edited By swetha,Updated: 25 Feb, 2020 08:58 AM

56 year old keyman dies after being hit by begumpura express

बाठ कैसेल के पीछे रेल ट्रैक पर सोमवार को सुबह 7 बजे के करीब बनारस से जम्मू जा रही बेगमपुरा एक्सप्रैस ट्रेन की चपेट में आने से 56 साल के की-मैन की मौत हो गई।

जालंधर(महेश): बाठ कैसेल के पीछे रेल ट्रैक पर सोमवार को सुबह 7 बजे के करीब बनारस से जम्मू जा रही बेगमपुरा एक्सप्रैस ट्रेन की चपेट में आने से 56 साल के की-मैन की मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे जी.आर.पी. चौकी जालंधर कैंट के प्रभारी एस.आई. अशोक कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान लाल बिहारी पुत्र रघुनाथ निवासी झारखंड के रूप में हुई है। मृतक लाल बिहारी किलोमीटर नं.-423 से 427 (परागपुर से जालंधर कैंट स्टेशन) तक सुबह 5 बजे से दोपहर 3 बजे तक की-मैन की ड्यूटी करता था। 

हादसे के समय भी वह ड्यूटी पर ही था। इसी दौरान अचानक आई ट्रेन के बारे में उसे पता नहीं चला और वह उसके  नीचे आ गया। उसके मिले मोबाइल से पता चलता है कि हादसे के समय हो सकता है कि वह किसी से मोबाइल पर बात कर रहा हो। मृतक की-मैन परागपुर में किराए के मकान में रहता था। उसके 3 बेटे और 3 बेटियां हैं। एक बेटा दुबई में रहता है। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है और 2 बेटे झारखंड में रहते हैं। एस.आई. अशोक कुमार ने बताया कि रेलवे पुलिस ने मृतक लाल बिहारी के दामाद बबलू के बयानों पर 174 की कार्रवाई करते हुए सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा कर उसका शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!