पुलिस की कार्रवाई, नशीले पदार्थ सहित व्यक्ति गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 23 Mar, 2023 11:35 AM

police action person arrested with drugs

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को 195 ग्राम नशीले पदार्थ समेत गिरफ्तार किया है

गढ़दीवाला (मुनिंद्र): पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को 195 ग्राम नशीले पदार्थ समेत गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान सतपाल सिंह उर्फ ​​साबी निवासी गांव खुर्दा के रूप में हुई है।  

इस सबंधी एस.एच.ओ. जसवीर सिंह बराड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि चैकिंग व गश्त के दौरान ए एस आई अवतार सिंह, ए.एस.आई. बलविंदर सिंह, ए.एस.आई. मनजीत सिंह, सी.टी. सुखजिंदर सिंह एंव पी.एच.जी. मनप्रीत सिंह आदि पुलिस पार्टी समेत गांव खुर्दा और माछियां की तरफ जा रहे थे। जब पुलिस पार्टी गांव खुर्दा के मोड़ पर पहुंची तो उन्हें गुप्त सूचना मिली कि उक्त व्यक्ति नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है, जो अभी भी अपने डेरे पर नशीला पदार्थ बेचने के लिए किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा है। अगर अभी रेड की जाए तो उक्त व्यक्ति से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने डेरे पर पहुंचकर जब शक के आधार पर उक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके पहने हुए कुर्ते की जेब में से एक वजनदार प्लास्टिक का लिफाफा बरामद हुआ। जिसको खोल कर देखा गया तो उसमें से 195 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने नशीले पदार्थ समेत उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!