पियाला गांव में पंच पर हमला व फायरिंग की वारदात के बाद फैल गई सनसनी

Edited By Mohit,Updated: 08 Aug, 2020 03:25 PM

hoshiarpur hindi news

जालंधर रोड के साथ लगते व थाना बुल्लोवाल के अधीन आते गांव पियाला में शनिवार सुबह.................

होशियारपुर (अमरेन्द्र मिश्रा): जालंधर रोड के साथ लगते व थाना बुल्लोवाल के अधीन आते गांव पियाला में शनिवार सुबह निजी रंजिश को लेकर गांव के पंच धर्मेन्द्र सिंह पर कार सवारों ने हमला कर दिया। हमला करने के बाद लोगों को अपनी ओर आते देख हमलावरों ने धर्मेन्द्र सिंह के पैर में गोली मार मौके से फरार हो गए। घायलावस्था में लोगों ने धर्मेन्द्र सिंह को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अमृतसर अस्पताल रैफर कर दिया। इस बीच सूचना मिलते ही नसराला पुलिस चौकी व बाद में थाना बुल्लोवाल में तैनात एस.एच.ओ. अजमेर सिंह भी पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए।

राजीनामा करवाने के मामले को लेकर रंजिश का है संदेह
सिविल अस्पताल में हमले में घायल धर्मेन्द्र सिंह ने मीडिया को बताया कि वह रोजाना की तरह वह अपने पशु को चारा डालने हवेली की तरफ जा रहा था। वापस लौटते समय कार सवारों ने उसे पहले कार से टक्कर मार जमीन पर गिरा दिया। जमीन पर गिरते ही कार सवारों ने उसके उपर हमला करना शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों को मौके पर आते देख कार में बैठे चालक ने उसके पैर में गोली मार घायल करने के बाद तीनों ही आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि वह हमलावरों को नहीं पहचानता है पर उसे संदेह है कि उसने कुछ दिन पहले एक मामले में राजीनामा करवाया था। हो सकता है इनमें से कोई एक पक्ष ने ही उसके उपर हमला करवाया हो।

हमलावरों को जल्द ही पुलिस कर लेगी गिरफ्तार: एस.एच.ओ.
जब इस संबंध में थाना बुल्लोवाल के एस.एच.ओ.अजमेर सिंह से पूछा तो उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस घायल व परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही इस मामले के सभी हमलावरों की पहचान करके गिरफ्तार कर लेगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!