किसान जत्थेबंदियों ने किया पी.एम. मोदी का विरोध, इस तरह से जताया आक्रोश

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 Feb, 2022 03:07 PM

farmer jathebandis did pm opposition to modi

किसानों ने वायदाखिलाफी का आरोप लगाते हुए आज इलाके की तीन अलग-अलग जगहों पर प्रधानमंत्री नरिन्दर मोदी का पुतला फूंक कर रोष-प्रदर्शन किया गया।

टांडा उड़मुड़  (वरिन्दर पंडित, मोमी) : किसानों ने वायदाखिलाफी का आरोप लगाते हुए आज इलाके की तीन अलग-अलग जगहों पर प्रधानमंत्री नरिन्दर मोदी का पुतला फूंक कर रोष-प्रदर्शन किया गया। आजाद किसान समिति दोआबा की तरफ से ब्लाक प्रधान दिलबाग सिंह गिल सहबाजपुर के नेतृत्व में सरकारी अस्पताल चौक टांडा में किए रोष-प्रदर्शन दौरान मोदी की पंजाब फेरी का विरोध किया गया। 
इस दौरान प्रधान गिल ने कहा कि मोदी सरकार खेती कानूनों विरुद्ध किसान आंदोलन दौरान किसानों के साथ किए वायदों से पीछे हट गई है। अब न ही एम.एस.पी. बारे कानून बना है, न किसानों परदर्ज हुए पर्चे रद्द हुए हैं और न ही लखीमपुर खीरी का इन्साफ मिला है। इस मौके हरनेक सिंह, जत्थेदार अवतार सिंह, मलकीत सिंह ढट्ट, बलजीत सिंह तग्गड़, सुखवीर सिंह चौहान, बलजीत सिंह, सुखवीर सिंह सुखा नरवाल, जय राम सिंह, हरभजन सिंह सहबाजपुर, जिता सिद्धू आदि उपस्थित थे। 

इसी तरह किसान मजदूर संघर्ष समिति पंजाब के साथ जुड़े किसानों ने टांडा अस्पताल चौक में जोन टांडा प्रधान परमजीत सिंह के नेतृत्व नीचे मोदी सरकार का पुतला फूंका। इस मौके हरदीप, सोनू जहूरा, अवतार सिंह, नवदीप सिंह, जिता सिद्धू, लखविन्दर सिंह आदि उपस्थित थे। इसी तरह किसान मजदूर संघर्ष समिति के संत बाबा प्रेम सिंह जोन के मैंबर कुलदीप सिंह बेगोवाल, कशमीर सिंह फत्ता कुल्ला, सतनाम सिंह, गुरजीत सिंह, हरबंस सिंह, गुरदेव सिंह, मलूक सिंह ने सूबा प्रधान सतनाम सिंह पन्नू के दिशा निर्देशों तहत ब्यास दरिया के पुल पर पी.एम. मोदी का पुतला फूंक कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!