होशियारपुर में सड़क हादसे में बैंक मैनेजर की मौत

Edited By Vaneet,Updated: 02 Apr, 2020 04:26 PM

bank manager dies in road accident in hoshiarpur

गत शाम टांडा बेगोवाल सड़क पर हुए सड़क हादसे में सहकारी बैंक मैनेजर की मौत हो गई। हादसा गत शाम उस समय हुआ जब अड्डा ज...

टांडा-उड़मुड़(पंडित): गत शाम टांडा बेगोवाल सड़क पर हुए सड़क हादसे में सहकारी बैंक मैनेजर की मौत हो गई। हादसा गत शाम उस समय हुआ जब अड्डा जलालपुर के सहकारी बैंक में सेवाएं देकर अपने गांव जा रहे मैनेजर महिंदर सिंह लाडी पुत्र सिमर सिंह निवासी बरियार की कार गांव नंगली से थोड़ी दूर जाकर पंचर होने के कारण कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

हादसे में गंभीर घायल हुए मैनेजर महिंदर सिंह लाडी को बेगोवाल के अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद जालंधर तथा फिर लुधियाना ले जाया गया, जहां आज सुबह इलाज दौरान उनकी मौत हो गई।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!