किसान मजदूर संघर्ष समिति से जुड़े सैकड़ों किसानों का काफिला दिल्ली रवाना

Edited By Tania pathak,Updated: 20 Feb, 2021 04:13 PM

a convoy of farmers moved to delhi

किसान मजदूर संघर्ष समिति के साथ जुड़े गुरदासपुर और होशियारपुर के सैंकड़ों किसानों का काफ़िला 175 ट्रैक्टर-ट्रालियों पर सवार होकर...

टांडा (पंडित,मोमी): किसान मजदूर संघर्ष समिति के साथ जुड़े गुरदासपुर और होशियारपुर के सैंकड़ों किसानों का काफ़िला 175 ट्रैक्टर-ट्रालियों पर सवार होकर टांडा से दिल्ली आंदोलन के लिए रवाना हुए हैं। जत्थेबंदी के राज्य प्रधान सतनाम सिंह पन्नू के दिशा -निर्देशों अधीन प्रधान सविंदर सिंह के नेतृत्व में यह काफ़िला दाना मंडी टांडा से रवाना हुआ। 

इस दौरान मौजूद किसानों ने मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ भड़ास निकालते हुए जमकर नारेबाज़ी की। इस दौरान सविन्दर सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे देश व्यापक किसान आंदोलन के लिए पहले भी जत्थेबंदी के हज़ारों किसान चार जत्थों में दिल्ली रवाना हुए थे और अब यह काफिला रवाना हुआ है।  

उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई कृषि कानूनों को रद्द करवाने तक जारी रहेगी। इस मौके टांडा जोन प्रधान परमजीत सिंह, हरविंदर सिंह, शीतल सिंह, जगजीवन सिंह, गुरमुख सिंह, गुरविन्दर सिंह, सुखदेव सिंह, कुलदीप सिंह, जगजीत सिंह, जसवीर सिंह आदि मौजूद थे।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!