मोटरसाइकिल सवार प्रवासी मजदूर हादसे का शिकार, गंभीर रूप से घायल

Edited By Kalash,Updated: 26 Sep, 2026 05:19 PM

road accident

बीती रात टांडा-श्री हरगोबिंदपुर रोड पर गांव पुल पुख्ता के नजदीक सोनिका पैट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार 2 प्रवासी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

टांडा उड़मुड़ (पंडित): बीती रात टांडा-श्री हरगोबिंदपुर रोड पर गांव पुल पुख्ता के नजदीक सोनिका पैट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार 2 प्रवासी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा रात करीब 8 बजे उस समय हुआ, जब मियाणी की ओर से टांडा आ रहे मोटरसाइकिल सवार अपना संतुलन खो बैठे और मोटरसाइकिल सहित सड़क पर जोर से गिर पड़े। हादसे में मिथुन कुमार पुत्र सुक्खन महतो और सुरजत महतो पुत्र उपिंदर महतो, दोनों निवासी दारापुर बाईपास, गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद राहगीरों की मदद से 108 एंबुलेंस की टीम ने घायलों को टांडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!