साढ़े 4 किलो चरस के साथ होशियारपुर के 3 युवक हिमाचल में गिरफ्तार

Edited By Vaneet,Updated: 22 Feb, 2020 12:36 PM

3 youth of hoshiarpur arrested with 4 and a half kilos of charas

बंजार पुलिस ने नाके के दौरान होशियारपुर के 3 युवकों को चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया है।...

बंजार(लक्ष्मण): बंजार पुलिस ने नाके के दौरान होशियारपुर के 3 युवकों को चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। बंजार पुलिस की टीम को एक बार फिर चरस के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर नकेल कसने में कामयाबी हासिल हुई है। 

जानकारी के अनुसार बंजार पुलिस के हैड कांस्टेबल समीर कुमार के नेतृत्व में एच.सी. मेहर चंद, कांस्टेबल विजय व एच.एच.जी. कृष्ण लाल ने फागू पुल के पास शुक्रवार सुबह नाका लगाया हुआ था। इस दौरान सामने से आ रही कार (नं. पी.बी.48डी.-8213) को तलाशी के लिए रोका गया तो अंदर बैठे तीनों युवक पुलिस को देखकर घबरा गए और अपने बैग को पुलिस की नजर से बचाने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने जब शक के आधार पर इनकी तलाशी ली तो इनके कब्जे से 4 किलो 600 ग्राम चरस बरामद हुई जिस पर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है। चरस के साथ गिरफ्तार किए गए युवकों में गुलशन कुमार (37)पुत्र प्रेम लाल निवासी इस्लामाबाद होशियारपुर, मनीष शर्मा (32) पुत्र महेंद्र पाल नई आबादी दशहरा ग्राऊंड होशियारपुर पंजाब और साहिल बाटा (23) पुत्र प्रदीप कुमार सुखियाबाद होशियारपुर पंजाब निवासी शामिल हैं जिनके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!