कत्ल के दोषी के घर चोरी, 4 लाख नकदी, 2 गैस सिलेडर व 1 सोने की रिंग उड़ाई

Edited By Vaneet,Updated: 22 Oct, 2019 01:03 PM

stolen

सुजानपुर के खड्ड मोहल्ला में स्थित एक घर में चोरी हो गई। ...

सुजानपुर(ज्योति,हीरा लाल, साहिल): सुजानपुर के खड्ड मोहल्ला में स्थित एक घर में चोरी हो गई। इस संंबंधी पीड़ित महिला दर्शना पत्नी कैलाश चन्द्र ने बताया कि वह अपने बेटी के घर गए हुए थे। जिसके चलते उन्हें फोन पर किसी ने सूचित किया कि आपके घर चोरी हो गई है, जिसके चलते हमने घर आकर देखा तो घर के ताले टूटे हुए थे। घर में मकान बनाने हेतु रखी लगभग 4 लाख रुपए की नकदी, 2 गैस सिलैंडर व 1 सोने क रिंग चोरी हो गई थी। दर्शना कुमारी ने बताया कि इस संबंधी उनकी ओर से सुजानपुर पुलिस को सूचित कर दिया है। वहीं चोरी की सूचना मिलते ही सुजानपुर पुलिस थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी। अश्विनी कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध दिख रहा है क्योंकि उक्त महिला के बेटे विनय कुमार उर्फ (बिन्नी) पुत्र कैलाश निवासी खड्ड मोहल्ला ने पुरानी रंजिश के चलते प्रवेश कुमार पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। तब से इनके घर में कोई नहीं रह रहा था। जिसके चलते मामला संदिग्ध लग रहा है फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही चोरी की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!