पति ने किया सौतेली बेटी से बलात्कार, पत्नी ने हत्या कर अंगों के छोटे-छोटे टुकड़े गर्म पानी में उबाले

Edited By Vaneet,Updated: 25 Nov, 2019 08:58 PM

husband rapes step daughter wife murdered her husband

सौतेली बेटी से बलात्कार करने वाले एक आरोपी को उक्त लड़की की मां ने अपने भतीजे से मिलकर अपने पति की हत्या ...

गुरदासपुर,कराची(विनोद): सौतेली बेटी से बलात्कार करने वाले एक आरोपी को उक्त लड़की की मां ने अपने भतीजे से मिलकर अपने पति की हत्या कर उसके शरीर के अंगों को गर्म पानी में उबाल कर खुर्द-बुर्द कर दिया। कराची पुलिस ने महिला व भतीजे को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

सीमापार सूत्रों के अनुसार कराची में आज सुबह एक घर की नाली से खून बहता देखा तो मोहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत कारवाई कर इस घर में छापामारी की। जब पुलिस ने इस घर में छापामारी की तो घर में जानिब बीबी को एक बड़े पतीले में कुछ मानव अंगों को उबालते हुए पाया। मौके पर से पुलिस ने तीन दर्जन से अधिक अन्य मानव अंग भी बरामद किए। इस संबंधी पुलिस ने कारवाई कर जानब बीबी को हिरासत में ले लिया और घर में पड़े सभी मानव अंग भी कब्जे में ले लिए। 

प्राथमिक पूछताछ में जानब बीबी ने पुलिस को बताया कि उसके पहले पति की मौत के बाद उसने मृतक अहमद अब्बास से निकाह किया था। निकाह के बाद मेरे पहले पति से पैदा हुई मेरी 17 वर्षीय बेटी जीनत भी मेरे साथ रहने लगी। कुछ दिनों से मेरा पति अहमद अब्बास मेरे पहले पति से पैदा हुई बेटी जीनत के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। इस संबंधी जीनत मेरे को सारी बात बता देती थी। गत दिवस मैं किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी और पीछे से अब्बास अहमद ने जीनत से जर्बदस्ती बलात्कार किया। जब मैं घर पंहुची तो जीनत से सारी बात बताई। जिस पर मैंने अपने भतीजे जहीर को अपने पास बुलाया। 

सारी योजना बना कर रात को जब मेरा पति अहमद अब्बास शराब पीकर सोया हुआ था तो उस पर तेज हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। उसके शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए उसके शरीर के टुकड़े कर उससे गर्म पानी में उबाल कर छोटे-छोटे पीस कर इसको खुर्द-बुर्द करने की योजना बना कर उसके अंगों को पानी में उबाला जा रहा था कि पुलिस मौके पर आ गई। जबकि अपनी बेटी को मैंने प्रात: काल ही अपने किसी रिश्तेदार के पास भेज दिया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जानिब के भतीजे जहीर को भी गिरफ्तार कर लिया और दोनों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!