लुटेरों ने तेजधार हथियारों के बल पर दुकानदार को लूटा, घायल

Edited By Mohit,Updated: 19 Jul, 2019 04:44 PM

gurdaspur hindi news

तेजधार हथियारों के बल पर 3 लुटेरों ने एक दुकानदार को घायल करके नकदी छीनकर फरार होने का समाचार प्राप्त हुआ। दुकानदार को स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

गुरदासपुर (विनोद): तेजधार हथियारों के बल पर 3 लुटेरों ने एक दुकानदार को घायल करके नकदी छीनकर फरार होने का समाचार प्राप्त हुआ। दुकानदार को स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

अस्पताल में उपचाराधाीन शशि पुत्र भजन कपूर निवासी गांव रामपुर राए ने बताया कि वह गांव में ही नाई की दुकान करता है। आज वह प्रतिदिन की तरह रात्रि 10.30 बजे दुकान बंद करके पैदल घर जा रहा था कि घर से कुछ दूरी पर ही मुंह बांधे 3 अज्ञात नौजवान लुटेरों ने अपना मोटर साइकिल उसमें मारकर उसे गिरा दिया और तेजधार हथियारों से हमला करके उसे घायल करके 1000 रुपए छीनकर फरार हो गए। नौजवान द्वारा शोर मचाने पर मौके पर इक्ट्ठे हुए गांव निवासियों ने उसे अस्पताल दाखिल करवाया। मामले सम्बन्धी पुलिस स्टेशन बहरामपुर में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!