लाश की हालत देख सहमे लोग, ना था सिर और ना ही थी दोनों बाजुएं

Edited By Mohit,Updated: 22 Sep, 2019 04:04 PM

dead body of a person without head and without arms

आज सुबह हंसली ड्रेन से बिना सिर व बिना बाजूओं के व्यक्ति का शव मिलने का समाचार है।

बटाला (बेरी): आज सुबह हंसली ड्रेन से बिना सिर व बिना बाजूओं के व्यक्ति का शव मिलने का समाचार है। इस संबंध में जानकारी देते हुए चौकी इंचार्ज एस.आई बलबीर सिंह ने बताया कि आज सुबह उन्हें सूचना मिली कि हंसली ड्रेन में लोहे वाले पुल के निकट दो बोरियों में एक व्यक्ति का शव पड़ा है जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया एवं शव जो बोरियों में बंद पड़ा था, को हंसली में से सीढ़ी लगाकर बाहर निकाला और जब बोरी में से शव बाहर निकाला तो शव पर से व्यक्ति का सिर धड़ से गायब था और दोनों बाजूएं भी कटी हुई थी। 

PunjabKesari

अन्य जानकारी के अनुसार इस बारे में सूचना मिलने पर डी.एस.पी सिटी बी.के सिंगला भी मौके पर पहुंचे जिन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मिले हुए इस शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह शव दो-तीन दिन पुराना है क्योंकि इसे कीड़े खा रहे थे व व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल बिना सिर व बिना दोनों बाजूओं के इस शव को कब्जे में लेने के बाद शिनाख्त हेतु सिविल अस्पताल के डैड हाऊस में रख दिया गया है। 

PunjabKesari

डी.एस.पी सिंगला ने आगे बताया कि यह एक हत्या का मामला लग रहा है और व्यक्ति के शरीर पर केवल अंडरवियर के अलावा और कोई कपड़ा नहीं है तथा पुलिस गहनता से मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है और जल्द ही इस हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा। इस अवसर पर ए.एस.आई हरपाल सिंह, ए.एस.आई पलविन्द्र सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे हुए थे। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई जारी थी। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!